उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा
 विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के दिया निर्देश

निर्माण कार्य मानकानुसार तय समय सीमा में पूरा कराया जाए

निर्माण कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के दिए निर्देश

लखनऊ: 14 जुलाई, 2022
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण।उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिये।
श्री पाठक ने इसके उपरान्त विश्वविद्यालय के वी सी , पी डब्लू डी, पी एम सी, पी एस पी सिक्युरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के भी निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने