बख्शा। भाजपाइयों ने थाने के गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन


बख्शा,जौनपुर। रविवार को नौपेड़वा बाजार निवासी युवा भाजपा नेता मिट्टी की ढुलाई करा रहे थे कि जानकारी होने पर थाने के एक उपनिरीक्षक ने ट्रेक्टर चालक से कागजात मांगे कागजात न दे पाने पर उपनिरीक्षक ने दो ट्रैक्टर थाने लाकर सीज कर दिया। वहीं कुछ स्थानीय भाजपा नेता ऐसा नहीं चाहते थे जिससे नाराज भाजपा के मंडल अध्यक्ष  ,भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा,अभय राय,आशीष जायसवाल,संदीप सिंह,सूर्य प्रकाश चौबे, अरुण उपाध्याय, धर्मराज तिवारी,कपिल मिश्रा, शैलेंद्र दुबे,ललित मिश्र,धर्मेंद्र उपाध्याय,लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, राजेश सिंह,घनश्याम  यादव,विकास गौतम,सतेंद्र यादव, बाबूराम यादव ने थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक के खिलाफ  मनमानी काम का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस धरने को देखकर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह बख्शा धरना स्थल पर आए धरना करने वाले लोगों से कहा कि कोई परेशानी या दिक्कत हो हमसे बात करिए या सीओ सदर से बात करिए, लेकिन थाना के गेट को आप लोग छोड़ दीजिए कार्य प्रभावित हो रहा है और यह असंवैधानिक है यह कह के थानाध्यक्ष और लोगों की समस्या समाधान करने चले गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने