द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों में जश्न
बलरामपुर । राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर भाजपा और उसके गठबंधन दलों में जबरदस्त खुशी और हर्षोल्लास का माहौल है। इस दौरान सदर विधायक पलटू राम ने रमना पार्क में उपस्थित आदिवासी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया वहीं दूसरी तरफ अटल भवन कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई व शुभकामनाएँ दी । सदर विधायक पलटू राम ने अपने संबोधन में कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत राष्ट्र और उसकी जनता के लिए एक सकारात्मक संदेश है। 
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,बृजेन्द्र तिवारी,महामंत्री वरुण सिंह,बिन्दु विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी,मीडिया संयोजक डीपी सिंह बैस,महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी,महेश शुक्ला,शैलेंद्र सिंह,आलोक रंजन पाण्डेयसंदीप उपाध्याय,गोविन्द सोनकर,राघवेंद्र सिंह,राधेश्याम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दीसंवाद न्यूज
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने