जौनपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रसाद तिवारी, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा डॉ जयनाथ मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अर्चना शुक्ल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि काशी नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए जितनी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उतनी किसी भी सरकार में नहीं हुईं। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या किसानों की उपज खरीदने का मामला। नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्धता भाजपा सरकार ने कराई। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री जय नाथ मिश्रा ने कहा कि किसान देश की नींव है। देश की मूलभूत संरचना में किसान का महत्वपूर्ण योगदान है। आगे आने वाले चुनाव में पूरे देश में किसान एक विशेष मुद्दा बनकर खड़ा है। भाजपा का किसान मोर्चा इस बार आगे आने वाले चुनाव में युद्ध की रणनीति में सेनापति की भूमिका में है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा गरीब, किसान के लिए काम करती है। यूपीए गठबंधन सामंतवादी किसान को संरक्षण देती है। आम किसानों के विरुद्ध काम करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां सभी को समान अवसर मिलता है भाजपा किसानों के हित में काम करती है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप यादव, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, उपाध्यक्ष गण राहुल दूबे, नीरज मौर्य, जिला मंत्री भुपाल सिंह, अनिल सिंह शक्ति, ज्ञान त्रिपाठी, संजय सिंह, उमेश शुक्ला, दिनेश सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार उपाध्याय, शोशल मिडिया प्रभारी दूर्गेश मिश्र, कार्यालय प्रभारी सतीश खरवार, सन्दीप सिंह और समस्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने