बदलापुर। निपुण भारत लक्ष्य जन अभियान बनाने का एक प्रयास है - डॉ ओम प्रकाश गुप्त

बदलापुर,जौनपुर। तहसील अंतर्गत घनश्यामपुर में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, ऑंगनबाडी तथा गांव के आम जनता को डॉ ओम प्रकाश गुप्त द्वारा निपुण भारत लक्ष्य कार्ड वितरित किया गया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए डॉ ओम प्रकाश गुप्त ने बताया कि निपुण भारत लक्ष्य में आंगनवाड़ी द्वारा संचालित बाल वाटिका में अध्यनरत बच्चों को  अक्षरों और संगत ध्वनियों को पहचानना तथा कम से कम दो अक्षरों वाले सरल शब्दो को पढ़ना आना चाहिए। कक्षा एक के बच्चे अर्थ के साथ पढ़ना, ऐसे छोटे वाक्य जो आयु के अनुसार किसी अज्ञात पाठ का भाग हो जिसमे चार पांच सरल शब्द ही पढ़ लें। इसी प्रकार कक्षा दो में अर्थ के साथ पढ़ना  तथा 45 - 60 शब्द प्रति मिनट की प्रवाह से पढ़ना आना चाहिए। कक्षा तीन के बच्चे को अर्थ के साथ पढ़ना तथा न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट की प्रवाह से पढ़ना चाहिए। इसी प्रकार गणित में बाल वाटिका जो आंगनवाड़ी द्वारा संचालित में दस तक के अंको को पहचानना और पढ़ना तथा एक क्रम में घटनाओं की संख्या, वस्तुओं आकृतियों घटनाओं को व्यवस्थित करना, कक्षा एक के बच्चो को 99 तक की संख्या पढ़ना और लिखने के साथ सरल जोड़ और घटाव आना चाहिए। कक्षा दो के बच्चे 999 तक की संख्या पढ़ और लिख ले और 99 तक की संख्याओं का घटाव कर लेना चाहिए। कक्षा तीन के बच्चों को 9999 तक की संख्यायो को पढ़ना लिखना के साथ साथ सरल गुणा के समस्यायों को हल कर लेना चाहिए। यह लक्ष्य विद्यालय के शत प्रतिशतबच्चों को वर्ष 2026 - 27 तक प्राप्त करना है। जनपद जौनपुर को निपुण जनपद बनाने के लिए डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक जौनपुर  डॉ सच्चिदानंद यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद जौनपुर निपुण जनपद शीघ्र ही बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर बाल विकास परियोजना से संजय गुप्ता, शशी सिंह प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रताप तिवारी, प्रभात कुमार दुबे, गौरव यादव प्रमिला यादव, रेनू तिवारी, शोभ नाथ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने