जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखा लगाया

जौनपुर। आम आदमी पार्टी जौनपुर के सभी कार्यकर्ता विसर्जन घाट सद्भावना पुल दुर्गा माता मंदिर के सामने शुक्रवार को तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया, तिरंगा शाखा का शाखा प्रमुख ठाकुर प्रसाद राय और प्रमुख रूप से जिला प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा और जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में किया गया शुभारंभ। बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि यह तिरंगा शाखा पूरे उत्तर प्रदेश में आज के दिन लगाया गया है और हर नागरिक को अपने तिरंगा से प्यार है देश की उन्नति के लिये आंतरिक शान्ति-व्यवस्था, देश के प्रति समर्पण और लागों के बीच आपसी सौहार्द अत्यंत आवश्यक होता है। 

आज दिनो दिन देश में नफरत की राजनीति बढ़ती जा रही है, इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि यह तिरंगा शाखा शाहगंज विधानसभा में तमाम जगहों पर और बदलापुर विधानसभा में तमाम जगहों पर आज के दिन ही लगाया गया शाहगंज में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति और शिव जी मिश्रा के द्वारा लगाया गया और बदलापुर में जन्मेजय मौर्य बदलापुर विधानसभा के पूर्व महासचिव के द्वारा लगाया गया। साम्प्रदायिक सौहार्द घटता जा रहा है, बड़ी संख्या में लोग संविधान में प्रदत्त अधिकारों से अनभिज्ञ हैं तथा देश को आज़ाद कराने मे कुर्बानियाॅं देने वाले व संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों व महापुरूषों के संबन्ध में भी पर्याप्त जानकारी नहीं रखते। 

इसी क्रम में पूर्व विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस परिस्थिति को बदलने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी ने तिरंगा शाखाएं लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पूर्व सचिव व्यापार प्रकोष्ठ के हिंच नारायण तिवारी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान और प्रस्तावना भी लोगों को बताया गया। शाखा तिरंगा में शामिल साथी राजेंद्र सिंह,डॉक्टर अमित श्रीवास्तव, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बंटी अग्रहरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, रमेश चंद्र विश्वकर्मा ,विनोद विश्वकर्मा, राजेश यादव ,श्याम लाल पटेल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, शत्रुघ्न सिंह ,सोनू नागेंद्र मिश्रा विशाल यादव तमाम साथी मौजूद रहे यह उपयुक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा ने दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने