चार मार्गों का आवागमन ठप

बलरामपुर। 

मानसून के दस्तक देने से किसान खुश हैं। धान की रोपाई युद्ध स्तर पर शुरू हुई है लेकिन अतिवृष्टि से तराई का हाल बेहाल हो गया है। दो निर्माणाधीन पुलों के सम्पर्क मार्ग पानी में बह गए हैं। चार अन्य प्रमुख मार्गों पर जलप्रवाह के कारण आवागमन बाधित हुआ है। गुरुवार को जिले के तराई व भांभर क्षेत्रों में घनघोर वर्षा हुई लेकिन चार ब्लाकों में रिमझिम बारिश हुई है। बुधवार को जिले में 65 मिलीमीटर वर्षा हुई थी जिससे सूखे व दरार लिए जमीन की प्यास नहीं बुझ पाई थी। गुरुवार को हुई वर्षा से किसानों को लाभ पहुंचाया है। धान रोपाई की गति में तेजी आई है।
गुरुवार सुबह तेज पुरवा हवाएं चल रही थी। आसमान में बादल छाए थे। लोगों ने आशंका जताई कि तेज हवाएं बादलों को उड़ा ले जाएंगी, वर्षा नहीं होगी। सुबह दस बजे तेज हवाएं बंद हो गई। आसमान में काले बादल लद गए। साढ़े दस बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। महिलाएं सावन गीत गाए हुए धान की रोपाइ कर रही थी। वर्षा अपराह्न दो बजे तक अनवरत होती रही। 
किसान रामदीन, अजय, महेश कुमार, अब्दुल करीम, सादिक, अजीज, रामेश्वर आदि ने बताया कि गुरुवार को हुई वर्षा का किसानों को समुचित लाभ मिला है। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसानों ने संभावना जताई कि आगे भी इसी तरह वर्षा होती रही तो धान फसल का उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने