अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की बूथों के सशक्तिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।प्रतिदिन किसी ना किसी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा बूथों की मजबूती के लिए बूथों का दौरा किया जा रहा है।विगत दिनों राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा और विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सभापति विजय बहादुर पाठक ने जनपद की कई मंडलों में बूथों पर जाकर बूथ को मजबूत किए जाने के विषय पर कार्यशाला आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।
      बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को फैजाबाद अंबेडकर नगर जनपद से स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की अकबरपुर नगर मण्डल की बूथ संख्या 244 लोरपुर ताजन,246 गांधी नगर,107,108अकबरपुर मध्य,109पश्चिम,87 गदाएं,90,99अकबरपुर का भ्रमण कर उसकी मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भाजपा कार्यकर्ताओं एवम बूथ समितियों को दिया।
           डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब तक बूथ समिति मजबूत नहीं होगा तब तक चुनावों में अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त हो सकता है।इसलिए बूथ की समिति में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर निवास कर रहे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकार की योजनाओं से अच्छादित लाभार्थियों से सम्पर्क और संवाद किए जाते रहें।उन्होंने कहा कि समाज के जिन पात्र परिवारों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया हो उसे दिलाने में मदद कर उन्हें दिलाने का कार्य करें।
            भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय के साथ बूथ सशक्तिकरण अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता गुड्डू,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष डाक्टर आनन्द बहल,भाजपा नेता गया प्रसाद वर्मा,पूर्व नगर अध्यक्ष ज्ञान कुमार मोदनवाल,व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य शुभम अग्रहरि, बहाऊ सुमन,प्रेम चंद वर्मा,सन्त राम पाण्डेय,नंदलाल गुप्ता,अनिकेत अग्रहरि,सचिन गुप्ता,प्रिंस मोदनवाल,ऋषभ मल्होत्रा,दीपक गुप्ता,योगेंद्र राजभर,महेंद्र गौड़,वैभव श्रीवास्तव,श्रवण कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने