जौनपुर। कढ़ी भात के साथ श्री जगन्नाथ महोत्सव का समापन

जौनपुर। कढ़ी भात के साथ नगर के रासमण्डल स्थित मन्दिर का विशाल भंडारे के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव का समापन हो गया। रविवार को प्रातः भगवान श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा, बलभद्र  का षोडश उपचार पूजन मुख्य यजमान हरदेव सिंह पत्नी नीलम सिंह तथा रोहन सिंह ने सपत्नीक आचार्य डॉक्टर रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न किया। तत्पश्चात भगवान को कढी भाग, मालपुआ मौसमी सब्जी शाही खीर का भोग लगाया गया। हजारों भक्तों ने भगवान के विग्रह की आरती उतारी, तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ जी की विशाल भात भंडारे को आरंभ किया गया। रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महामंत्री शिव शंकर साहू, रवि प्रकाश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव दादा, महेश जायसवाल, आशीष यादव   आदि कार्यकर्ताओं ने सभी भक्तों को भगवान के कढी भात भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया, भगवान के कढी भात भंडारे में कई हजार भक्तों ने भगवान का प्रसाद किया।  श्याम मोहन, अरुण त्रिपाठी, डॉक्टर एमएम वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह,  मंत्री गिरीश चंद यादव, साहू कल्याण समिति जौनपुर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता आदि ने जमीन में बैठकर के भगवान के कढ़ी भात के प्रसाद को ग्रहण किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने