राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री लखनऊ पहुॅंची
 
                                      -मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

लखनऊ: 13 जुलाई, 2022

ऽ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 की घोषणा दिनांक
09 जून, 2022 को की गई थी तथा निर्वाचन सम्बन्धी अधिसूचना दिनांक
15 जून, 2022 को जारी की गई थी। राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतदान दिनांक 18 जुलाई, 2022 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से प्रारम्भ होकर सायं 05ः00 बजे तक चलेगा। मतों की गणना दिनांक 21 जुलाई, 2022 को होगी।
ऽ राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री प्राप्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं विधान सभा सचिवालय के अधिकारीगण दिनांक 11 जुलाई, 2022 को नई दिल्ली गये थे।
ऽ मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री मुख्य चुनाव आयुक्त, श्री राजीव कुमार एवं चुनाव आयुक्त, श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में राज्य के अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई। राज्य के अधिकारीगण मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर  दिनांक 12 जुलाई, 2022 को सायंकाल लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुॅंच गये थे।
ऽ मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एस0ओ0पी0 के साथ विधान सभा सचिवालय पहुॅंची तथा विधान सभा सचिवालय के कक्ष सं0-54 में जहॉं स्ट्रांग रूम बनाया गया है, उक्त मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री रखकर कक्ष को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु विधान सभा सचिवालय के सुरक्षाकर्मी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
ऽ राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु राज्य सभा के महासचिव श्री पी0सी0 मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य से श्री बृजभूषण दुबे, विशेष सचिव एवं श्री अजीत कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव, विधान सभा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
ऽ राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य मंे विधान सभा सचिवालय स्थित तिलक हाल में मतदेय स्थल बनाया गया है एवं मतदाताओं के पहचान/स्लिप वितरण हेतु विधान भवन के कक्ष सं0-80 को चिन्हित किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने