*लोस उप चुनाव*

*भाजपा ने किया सपा को  साफ*

*रामपुर की जनता राममय-प्रेम शुक्ल*

*आजमगढ़ सपा का गढ़ नही-प्रेम शुक्ल*

*भाजपा की जीत जनता की जीत-प्रेम शुक्ल*

वाराणसी। काशी में बाबा काशी-विश्वनाथ का अभिषेक करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर जनता को भरोसा है।
श्री शुक्ल ने रामपुर व आजमगढ़ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
*आजमगढ़-रामपुर* की सम्मानित जनता ने अपना विश्वास क़ायम रखते हुए भाजपा को मतदान किया। यही कारण है *सपा की साइकिल पंचर हो गई और रामपुर व आजमगढ़ में कमल खिल* गया।
प्रेम शुक्ल ने कहा *जनता गुंडई नहीं विकास चाहती* है। *जनता दंगा नहीं शांति चाहती है।*


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने