अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति की बैठक अकबरपुर नगर के डाक्टर राम मनोहर लोहिया सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
           जिला कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने मंचासीन नेताओं के साथ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
          जिला कार्य समिति की दो चरणों में संपन्न हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि लोक कल्याण की योजनाएं जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुरू किया है उसके सफल क्रियान्वयन का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है।भाजपा के जन प्रतिनिधियों द्वारा जन समस्याओं का सुचारू ढंग से समाधान कराने के कारण आगामी लोक सभा चुनाव में पुनः केंद्र की सत्ता में भाजपा वापसी करेगी और अंबेडकर नगर से भाजपा का प्रत्याशी जीत दर्ज करा कर लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा।
        मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने कभी अपनी विचारधार और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है।भाजपा शून्य से अपनी सफर तय कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पण्डित अटल बिहारी वाजपेई जी ने 24 दलों को साथ लेकर केंद्र के लोक कल्याण की सरकार को पूरे कार्यकाल तक बिना भेद भाव किए पूरा किया।कांग्रेस की सरकार घोटालों के लिए मशहूर रही।स्वतंत्रतासेनानियों के दिलों को विपक्षी दलों की सरकारों ने घोटाला पर घोटाला कर दुखाया है।
      भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि सहित सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को समय से शत प्रतिशत पूर्ण करना हम सब की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ता हैं।हम में से ही कोई जिम्मेदारी का निर्वहन कर नेतृत्व करता है।उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया।संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल और सुरेश कन्नौजिया ने किया।
            राजनैतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने प्रस्तुत किया और जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय एवम जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने समर्थन किया।जिसे कार्य समिति ने सर्व सम्मति से पास किया।
       जिला कार्यसमिति की बैठक को प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने सम्बोधित किया।
          बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,सुधीर सिंह मिंटू,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री नेहा खान,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक उपमा पाण्डेय,श्रम प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक राम सूरत मौर्य,जिला पंचायत सदस्य श्री कांत कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,रफत एजाज,मनोज मिश्र,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल,मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र,बजरंगी पाठक,रिंकल सिंह,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,चन्दन गोंड,डाक्टर विनोद कुमार,राजेश चौहान,डाक्टर ओ पी त्रिपाठी,डाक्टर संतोष सिंह,अंजू पाण्डेय,अमित पाण्डेय,डाक्टर चन्द्र शेखर कश्यप,विकास मोदनवाल,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,आनन्द बहल,ओम प्रकाश तिवारी,अभिषेक सिंह सिंटू,सरिता वर्मा,धर्मवीर मिश्र,राजेश सिंह बबलू,आदर्श चौधरी,संजीव सिंह, अतुल मिश्र,रघुनंदन राजभर,दुर्गा प्रसाद तिवारी,मीरा पाण्डेय, रूद्र प्रसाद उपाध्याय,किरन पाण्डेय,रमेश यादव,अंकित मंडेला,सुनीता चौहान,डाक्टर हरीश वर्मा,कौशलेंद्र निराला,घिसियावन मौर्य,राम प्रीत गौतम,बेचन पाण्डेय,प्रकाश चंद्र शुक्ल,सुधांशु त्रिपाठी,अरविंद सिंह डिंपू सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि शामिल रहे।

खबर एवं विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें। मो.9838550303,8112931792

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने