जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने वांछित अपराधी को अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर।  खेतासराय थाने की पुलिस ने गोबध में फरार चल रहे वांछित अपराधी को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी अजय कुमार साहनी द्वारा जनपद में अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा गश्त के दौरान गोवध में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मो0 दिलशाद पुत्र स्व0 मुस्लिम निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद  को एक अदद नाजायज तमंचा  मय कारतूस के साथ  गोरारी बाजार (रानी मऊ मोड़) के पास से  समय करीब 4:10 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-105/2022 धारा-3/25  आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने