जौनपुर। मछलीशहर में चला प्रशासन का बुलडोजर

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय चुंगी चौराहा से लेकर नगर के विभिन्न इलाकों में प्रशासन का बुलडोजर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह और अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह  के नेतृत्व में चला। प्रशासन का बुलडोजर सड़क के नालियों के  ऊपर बनी अवैध सीढ़ियों और उनके ऊपर बने टीन सेडो पर चला। बुलडोजर नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मियों एवं स्टाफ की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर से होते हुए पूरे नगर में चला। अवैध बने हुए चीजों को तोड़कर हटाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी उपस्थित रहे। अधिशासी अधिकारी ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि हमने 4 दिन पहले ही मछलीशहर के निवासियों को आग्रह किया था कि वे नालियों पर बने अवैध कब्जे को हटा लें लेकिन फिर भी निवासियों पर इसका प्रभाव न पड़ा। जिसके मद्देनजर प्रशासन का बुलडोजर चलाना पड़ा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने