प्रयागराज। राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर रश्मि शुक्ला को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रयागराज। प्रयागराज सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा रश्मि शुक्ला को पंचकूला में हुए तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ 2022 समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बतातें चलें कि डॉ रश्मि शुक्ला मानव पशु पक्षी के हित में पर्यावरण के हित में जीव जंतु के हित में अनवरत कार्य कर रही हैं। कई राज्यों में योग, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाओ का अभियान कर रही हैं। 
लोकल फॉर वोकल के मुहिम पर सब को जागरूक कर रही हैं। भारतवर्ष के अनेकों राज्यों में सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के कार्यकर्ता जन जन जनहित जागरुकता कर रहीं हैं। डॉ रश्मि शुक्ला निशुल्क संगीत कार्यक्रम करती हैं। पर्यावरण जलवायु से संबंधित अनेक विषय पर समाज सेवा कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को द्वार द्वार तक बताने का प्रयास कर रही हैं। जिससे जन जन का कल्याण हो। सभी जनहित की योजनाएं हैं उनको वह जन-जन तक सर्वे सुखिनो भवंतू की कामना करती हैं। सभी वर्ग के स्त्री पुरुष , युवा युवती ,बालक बालिका को संगीत से संस्कार से सेवा करती रहती हैं। 
भारत के कई राज्यों ने उनको समाज सेवा के लिए सम्मानित किया है डॉ रश्मि शुक्ला निशुल्क सेवा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कई सम्मानित संस्थाओं से जुड़ी हुई और पदभार भी प्राप्त हुआ है। विश्व के महत्वपूर्ण पर्व एवं महत्वपूर्ण दिनों पर जागरूकता अभियान चलाती हैं, सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। श्री सीए सुधीर कुमार शुक्ला चित्रांगद शुक्ला अनुश्री शुक्ला आदि संस्था के महत्वपूर्ण पदाधिकारी सदस्य हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने