आगरा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा ने 15 जून को वाल्मिकी स्वाभिमान दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य कमल सिंह वाल्मीकि का 56 वां जन्मदिन 56 महिला एवं 56 पुरुष सफाई मित्रों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण कर वाल्मिकी समाज ने मनाया आगरा नगर निगम परिसर में जन्मदिवस धूम धाम से मनाया तथा पूरे जनपद में सर्वसमाज के लोगों ने केक काटा और अपने अपने घरों में दीप जलाएं एवं जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दीर्घायु की कामना की। 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अम्बेडकर व भगवान वाल्मीकि जी की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करके की गयी। मुख्य अतिथियों ने नगर निगम परिसर में कमल सिंह को पगड़ी व साफा बांधकर एवं फूल मालाऐं पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये दीर्घायु की कामना की तथा उसके बाद मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश खुराना ने अपने सबोंधन मे कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बृज क्षेत्र, भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं सनातनी हिदुत्व रक्षक व सर्व समाज के लोक प्रिय नेता श्री कमल सिंह वाल्मीकि जी जनता के नेता हैं। सर्व समाज के लिए जुझारू रूप से कार्य करने वाले सर्व समाज के आदरणीय नेता हैं। सर्व समाज के प्रिय नेता कमल सिंह वाल्मीकि का सर्वसमाज ने नेककार्यों के लिए स्वागत सम्मान किया। कमल सिंह जी से काफी समय से हमारा जुड़ाव है, हम उनके लिए जो भी कर सकते हैं जरूर करेंगे। अगर कोई अच्छी परंपरा शुरू की जाती है तो उसका खुले दिल से स्वागत करना चाहिए। जिससे अच्छे विचार लोगों तक जाएं और वह राष्ट्र व समाजहित में अच्छे कार्य कर अपनी पहचान बनाएं। बाल्मिक समाज के नेता कमल सिंह बाल्मीकि जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की आप स्वस्थ रहें,प्रसन्न रहें, आपका भविष्य उज्जवल हो।

इसी क्रम में स्थानीय निकाय आगरा फिरोजाबाद के विधान परिषद सदस्य माननीय विजय शिवहरे जी ने 56 वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि शेर ए हिंद वाल्मीकि समाज के कमल सिंह वाल्मीकि एक इमानदार निर्भीक स्वाभिमानी स्वच्छ छवि के निर्भीक सनातनी हिदुत्व रक्षक हैं। उन्होंने भाजपा की निरंतर 35 वर्षौ से सेवा की है और हमेशा ही वाल्मीकि समाज का शतप्रतिशत वोट भाजपा को दिलवाकर भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया है,अभी चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनको चुनाव प्रचार के लिए जहां जहां भेजा था और वहाँ भी भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाने में सहयोग किया।

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बृज क्षेत्र मंत्री कमल सिंह वाल्मीकि ने अपने 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बताया कि मेरा सौभाग्य है कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता का सर्व समाज ने स्वागत सम्मान किया। मैं हर सुख दुख में तन मन धन से सर्वसमाज के साथ खड़ा रहूंगा। इसी क्रम में कमल सिंह वाल्मीकि ने अपने उद्बबोधन में सभी स्वागत एवं अभिनन्दन करने वालों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुऐ कहा कि "मुझे जो आप लोगों का जो प्यार और स्नेहाशीर्वाद मिलता आ रहा है। वहा किसी भी कैबिनेट मंत्री से कम नहीं है, जब - जब आप याद करोगे दिनों रात मैं अपने परिवार के साथ आप सभी के बीच हर सुख दुःख में साथ खड़ा रहुंगा और जैसे आपने संकल्प लिया है मुझे विधान सभा भेजने का बैसे आज हम भी संकल्प लेते हैं कि जब तक केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी की सरकार है आपका कहीं भी सोशण नहीं होने देंगे और बहुत जल्द माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से समय लेकर उनके समक्ष वाल्मीकि समाज के पक्के रोजगार की बात रखी जाएगी। उसके बाद अपने सबोंधन मे उन्होने कहा कि मुझे आजीवन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए रास्ते पर चलना है और उनका अंतोदय का समाज के आखिरी पायदान पर खड़े निरीह गरीब असहाय व्यक्ति को आगे लाने के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध किया और सभी सर्व समाज के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा भाजपा मे कार्य करने आज मुझे फल मिला है कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता का सर्वसमाज ने जन्मदिन मनाया। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता को ही नसीब होता हैं। यहां कोई छोटा बड़ा, ऊंच नींच नहीं होती। इस मौके पर कमल वाल्मीकि ने अपने विचार वक्तव्य करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य राष्ट्रहित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना हैं। वो चाहते थे कि अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक हर सम्भव मद्दद व सहूलियतें पहुँचे और राष्ट्र मजबूत बनें। हमारा उद्देश्य राष्ट्रहित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करना हैं। वो चाहते थे कि अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक हर सम्भव मद्दद व सहूलियतें पहुँचे और राष्ट्र मजबूत बनें।

इसी महत्वपूर्ण बात को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने अपने संबोधन में पत्रकारों को बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बृज क्षेत्र मंत्री कमल सिंह वाल्मीकि जी के 56वा जन्मदिन जो 15 जून को पूरे शहर में धूम धाम से हर वर्ग हर समाज ने मनाया और साथ ही आगरा के समाजसेवी व सर्व समाज एवम सभी फ्रंटलाइन वर्कर का सम्मान किया। आज कमल सिंह जी को सर्वसमाज ने नगर निगम परिसर में स्वागत सम्मान कर जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना कर उनके द्वारा किये गए हर समाज के लिए नेक कार्यों की भी सराहना की, कमल सिंह वाल्मीकि जी को किसी भी क्षेत्र में सर्वसमाज का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा,साथ ही हम उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना करते हैं। श्री इलाहाबादी ने आगे कहा कि "अब वाल्मीकि समाज के साथ - साथ सर्व समाज के लोगों ने भी यही मन बना लिया है कि इस बार आगरा से कमल सिंह वाल्मीकि को सांसद बनाकर भेजना है, क्योंकि जब से भारत आजाद हुआ है तब से सभी समाज के सांसद विधायक बने हैं पर अगर कोई नहीं बना है तो वह वाल्मीकि समाज का व्यक्ति नहीं बना है।" दलितों मे कमल सिंह वाल्मीकि जी पहले ऐसे नेता हैं जो सन 1986 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के लगातार इतनी लम्बी सेवा की है एवं पार्टी की विभिन्न पदों पर विराजमान रहे हैं। चाहें युवा मोर्चा हो या बृज क्षेत्र कमल वाल्मीक ने हिदुत्व रक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 

इस दौरान कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता जेड एस ओ मुख्यालय महेंद्र सिंह माननीय पार्षद प्रदीप अग्रवाल हरीबाबू वाल्मीकि राकेश चौधरी चौधरी सपन सिंह बोबी नरवार राजकुमार विद्यार्थी धर्मराज चौधरी रोहित सिंह अंकित सिंह वाल्मीकि अमित नरवार रंजीत सिंह नरवार सौनू चौहान अनिल राजौरिया सुमित चौहान शरद थनवार मनीष चौहान शनी चौहान कुलदीप गौहर जत्तो गुरू विनोद साहू राजेश चौहान सहित सैंकड़ों की संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल रहें।
कार्यक्रम का सफलसंचालन राजकुमार विद्यार्थी ने किया।

राजकुमार गुप्ता

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने