बेडकर नगर ÷ अखण्ड भारत एक भारत के लिए समर्पित भारतीय जन संघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस को भाजपा ने जनपद के प्रत्येक बूथ पर बृहद वृक्षारोपण,चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित कर मनाया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस पर अपने बूथों पर विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया।उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में डाक्टर मुखर्जी जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह वा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के अमरौला घाट पर मंत्रोचार के साथ विधि विधान से पीपल,पकड़,बरगद( हरि शंकरी) का वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण उपरांत डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जन संघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे।उनकी महान देश भक्ति की सोच और अखंड भारत की लड़ाई में उनके बलिदान को देश कभी भूल नहीं सकता है।मुखर्जी जी हमेशा देश और देश वासियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे।अंततः उन्होंने अखण्ड भारत एक भारत की लड़ाई लड़ते हुए कश्मीर में अपना बलिदान 23 जून को दिया था।उन्होंने कहा कि हम उनकी देश और समाज हित की सोच को आगे बढ़ाएं यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जन संघ के संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हमेशा एक भारत श्रेष्ठ भारत की आवाज बुलंद करते रहे उन्होंने सदैव कश्मीर के अलग कानून और झंडे का विरोध किया।उनका जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था।मुखर्जी जी की अखण्ड भारत के सपने को पूरा करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर को देश की मुख्य धारा से अलग करने वाली धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।उन्होंने कहा कि भाजपा डाक्टर साहब के देश हित की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने किया। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण,वृक्षारोपण और संगोष्ठी में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाक्टर ओ पी त्रिपाठी,राम बक्श सिंह,रणजीत वर्मा,प्रकाश चंद्र शुक्ल,उपमा पाण्डेय,राजेश सिंह बबलू,डाक्टर हरीश वर्मा,रमेश यादव,अनुराग त्रिपाठी,मनीष मिश्र,सत्यम ओझा,स्वामी नाथ यादव,नवनीत मद्धेशिया,डाक्टर आर आर शुक्ल,नन्द कुमार तिवारी राना,हरीश शुक्ल,अमित तिवारी,अभिमन्यु अग्रहरि,अभिषेक सिंह यादव,सचिन आजाद पाण्डेय, जितेंद्र कन्नौजिया,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,भगवान पाण्डेय, अमरजीत मौर्य,सुनील गुप्ता,ज्ञानेंद्र सिंह,सदा राम वर्मा,सुग्रीव कन्नौजिया,गगन मिश्र,दीपक तिवारी,हितेंद्र सिंह,उमा शंकर सिंह ने भाग लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने