अंबेडकर नगर ÷ जन आन्दोलन से परिवर्तन आता है।एक समय ऐसा आया था कि जब भारत के नागरिकों से उनके सारे अधिकार छीन लिए गए थे।वह दिन था इमरजेंसी का काला दिन।रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा।प्रधान मंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 को देश में लोक तंत्र को कुचल दिया गया था।मीडिया पर पाबंदी लगा दिया गया था बिना सरकार की अनुमति लिए कोई समाचार प्रेस में छप नहीं सकता था।बड़ी संख्या में लोक तंत्र सेनानियों ने लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़कर देश में पुनः लोक तंत्र बहाल कराया था।
       मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने जनपद के अकबरपुर नगर मण्डल की सिझौली बूथ पर सैकड़ों कार्य कर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इमरजेंसी काल में लोक तंत्र बहाली के लिए लड़ाई लड़ा था।उन दिनों की घटनाओं को जब लोक तंत्र सेनानी सुनाते हैं तो अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार की झलक आपात काल के दिनों में हुए लोक तंत्र की बहाली के आंदोलन में मिलती है।रूह कांप जाती है।उन्होंने कहा कि उस समय देश का लोक तंत्र खतरे में पड़ गया था।
           मन की बात कार्यक्रम को डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने आलापुर विधान सभा की राम नगर मंडल की मिर्जापुर मसेना बूथ पर जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,आनन्द जायसवाल,अलगू गुप्ता,नीरज सोनी के साथ सुनने के बाद कहा कि कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी लोक तंत्र सेनानी हैं जिन्होंने कांग्रेस के अत्याचार को 1975 में नजदीक से देखा है।जिसका वर्णन मन की बात में प्रधान मंत्री जी ने किया है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे ही नही देश के नायक बने हैं उन्होंने अपने जीवन में अनेकों कठिनाइयों को सहा है।प्रधान मंत्री जी का जीवन सदैव समाज और देश के हितों के लिए समर्पित रहा है उसी त्याग और तपस्या का प्रतिफल है कि आज पूरा विश्व किसी भी समस्या पर नरेंद्र मोदी की तरफ आशा भरी निगाह से देखता है।
         पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष/पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने टांडा विधान सभा के सद्दरपुर मण्डल की बूथ 17(सलेमपुर) गोबिंदपुर में बूथ अध्यक्ष अशोक कन्नौजिया के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बृक्षारोपण भी किया।कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में खेल की क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं में से कुस्ती खिलाड़ी तनु,क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की चर्चा कर देश की प्रतिभाओं का सम्मान किया है।उन्होंने मानसून के समय में जल संरक्षण के बारे में भी चर्चा कर पानी के संचयन के लिए भी प्रेरणा दी है।
  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि प्रधान मंत्री जी के मन की बात को जनपद में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजित राम त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,उपमा पाण्डेय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,पंकज वर्मा मनीष,मिश्र शाश्वत मिश्र,डाक्टर संतोष सिंह नंद कुमार तिवारी राना,डाक्टर ओपी त्रिपाठी,डाक्टर विनोद कुमार,राम किशोर राजभर,आकाश वर्मा,रमेश यादव,रिंकल सिंह,चंदन गोंड,अंजू पाण्डेय, संजीव सिंह,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह,राजेश सिंह बबलू,अतुल मिश्र,गया प्रसाद वर्मा,सुनील राजभर,मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्र,आनद श्रीवास्तव,अमरजीत मौर्य,दिलीप तिवारी,गौरव श्रीवास्तव,भगवान पाण्डेय,ज्ञानेंद्र सिंह,महेंद्र प्रताप वर्मा,प्रत्यूष त्रिपाठी,सुनील गुप्ता,राजा राम मौर्य,हरि दर्शन राजभर,पंकज प्रजापति,सचिन आजाद पाण्डेय,अभिषेक निषाद,उमाशंकर सिंह आदि ने सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने