18 जून 2022
                      दिन शनिवार 
अंबेडकर नगर ÷ शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं।पारिवारिक दायित्ततों का निर्वहन करते हुए शिक्षा ग्रहण कर लड़कों की बराबरी कर रही हैं।ऐसा ही एक उदाहरण भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की नातिन पलक पाठक हैं। जो घर में बिना किसी महिला सदस्य के पूरे घर की काम काज करते हुए मां ब्रम्हा देवी रमाशंकर सैनिक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग में हाई स्कूल में 75 प्रतिशत नम्बर प्राप्त कर दिखा दिया है कि यदि लगन हो मन में तो कोई काम मुश्किल नहीं होता है।ज्ञात हो की भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की पत्नी का स्वर्गवास पिछले मार्च में हो जाने के उपरान्त घर में किसी महिला सदस्य नहीं होने के कारण स्वयं घर का सारा काम करते हुए 75% नंबर पाकर अपने नाना बाल्मीकि उपाध्याय मामा कुमार गौरव और माता पिता जूही पाठक और विवेक पाठक का मस्तक ऊंचा किया है।
        पलक पाठक को ऐसी कठिन परिस्थिति में 75% अंक से उत्तीर्ण हो कर कामयाबी हासिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन वर्मा,डाक्टर संतोष सिंह,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार,रमेश यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने