10 जून 2022

अंबेडकर नगर । तहसील जलालपुर अंतर्गत  भियांव ब्लाक के जगरदेव बाबा स्थान पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में  आयोजित हुए सामूहिक विवाह में 65 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने का संकल्प उठाया।
भियांव ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 
विद्वान आचार्यों ने पूरे विधिविधान से वैदिक रीति के अनुसार 65 जोड़ों की शादी कराते हुए आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के उपरांत उपहार स्वरूप पायल, बर्तन व सौन्दर्य प्रसाधन भी दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सामूहिक विवाह योजना जैसी सरकार की कल्याणकारी योजना के माध्यम से गरीब घरों की कन्याओं के सुगमता से हाथ पीले होने के बारे में बताते हुए जनकल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन के सदैव तत्पर रहने को लेकर प्रतिबद्धता जताई।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने नवदम्पत्तियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।पूर्व विधायक सुभाष राय ने कहा कि कन्याओं के विवाह के लिए चलाई गई इस योजना का लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है,जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है।भाजपा सरकार ऐसी ही कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत है।
इससे पूर्व बंदीपुर ग्रामप्रधान जयप्रकाश सिंह ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश यादव,केसरीनंदन त्रिपाठी,रामफेर कन्नौजिया,हैदर मेहंदी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय समेत अनेक अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।विवाहोपरांत भाजपा नेताओं सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने सभी जोड़ों को भाजपा नेताओं और कर्मचारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने