सुजानगंज (जौनपुर): किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इफ्को के रासायनिक विशेषज्ञों व कृषि विभाग ने रासायनिक उर्वरक मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने तथा घास-फूस को नष्ट करने वाली दवाइयों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को दिशा निर्देशों के अनुरूप ही बीज खाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई। अधिक मात्रा में रासायनिक खादों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति निरंतर क्षीण हो रही है। कार्यक्रम के अंत में इफको कंपनी से आये वैज्ञानिकों ने नैनो यूरिया के बारे में बताया कि यूरिया का तरल रूप है पांच सौ एमएल शीशी एक बोरी यूरिया का काम करेगी। इस अवसर पर दीपक वर्मा, शिल्पा तिवारी, सतीश चंद्र मौर्य, राजेंद्र चौरसिया, शिव प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधाकर वर्मा, डा संजय सिंह, ,मुन्ना तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन यतेंद्र सिंह ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने