जलालपुर,अम्बेडकरनगर।
मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विभिन्न सरकारी महकमो के संयुक्त प्रयास से चल रहे कार्यक्रम के क्रम में महिला चौकी प्रभारी द्वारा कई ग्रामपंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
ग्रामपंचायत सोन गांव,डीह भियांव और नगपुर में आयोजित हुए इन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी ने न केवल महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर बताए बल्कि उनके साथ हो रहे अत्याचारों से निपटने के लिए महिलाओं को मिले विधिक अधिकारों की जानकारी दी।उन्होंने डायल 112 और 1090 की सेवाओं के बारे में महिलाओं को बताया और पुलिस की सहायता के हर जगह हर वक़्त मुहैया होने के बारे में आश्वस्त किया।
महिला कांस्टेबल कीर्ति मिश्रा,शिवम के साथ सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान और गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने