न्यूज रणजीत जीनगर
दौसा: - युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केन्द्र दौसा के ब्लॉक बैजूपाड़ा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम गोलाड़ा में किया गया |
जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया के निर्देशानुसार 14 मई को सभी ब्लॉकों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत् काउंटडाउन योग कार्यक्रम आयोजित किये गये |
राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक ब्लॉक बैजूपाड़ा राकेश कुमार मेहरा ने अवगत कराया कि सावित्री बाई फुले महिला मंडल निहालपुरा, रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल गोलाड़ा एंव डॉ. भीमराव अंबेडकर यूथ क्लब निहालपुरा के सहयोग से योग विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सुमन सैनी, द्वितीय स्थान मौसम सैनी और तृतीय स्थान पर चंद्रकला सैनी रही |
रानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल गोलाड़ा अध्यक्ष ममता सैनी ने सभी महिला मंडल सदस्यों को योग करने की शपथ दिलाई गई |
इस दौरान लटूर सैनी, राकेश, कविता सैनी, लक्ष्मी देवी, सीमा सैनी, गुड्डी देवी, खेलंता, दिलीप, गजानंद, अध्यक्ष निहालपुरा राकेश कुमार मेहरा, अध्यक्ष गोलाड़ा ममता सैनी, सचिव सुमन सैनी, प्रिया मेहरा, चंद्रकला, लक्ष्मी, मौसम, संतोष, सपना, छोटी, ललिता, सुशिला, संतरा, भूली देवी, कमलेश, लवकुश, मनोज, मोहित, अंकित और जीया आदि कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा/महिला मंडल सदस्यों की सक्रीय उपस्थिति दर्ज रही |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने