अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की 2 मई से चल रहे तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार को हो गया।तीन दिन चले प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत कुल 15 सत्रों में व्याख्यान देते हुए प्रदेश के भाजपा नेताओं और विचारकों द्वारा कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया गया।
    संवाद हीनता संबंधों को कम करता है।संवाद से परस्परता का भाव पैदा होता है।अनौपचारिक चर्चा से संघ भाव निर्मित होता है।आर्थिक,सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि हमें वैभावशाली बनाते हैं।
         उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चले तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के 15वें समापन सत्र को संबोधित करते हुए अकबरपुर नगर स्थित डाक्टर राम मनोहर लोहिया सभागार में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
     उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का पहला विदेश दौरा भूटान का था और आज वह फ्रांस में हैं।अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा जिसके लिए नीव में ईट देश के गौरवशाली प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार योजना आयोग के माध्यम से योजना बनाती थी और मोदी जी ने योजना आयोग को समाप्त कर नीति आयोग का गठन किया।उन्होंने कहा कि 2014 में बने नीति आयोग द्वारा देश के विकास और नए भारत की परिकल्पना को मूर्ति रूप देने के लिए योजना बना कर काम किया जा रहा है।भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए ढांचागत निवेश और पूंजीगत निवेश भाजपा सरकार कर रही है।भारत देश मे तोप का गोला और आधुनिक मिसाइल बना कर रक्षा उपकरण के मामले में भी आत्म निर्भर बन रहा है।उन्होंने कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन बना कर 56 देश को निःशुल्क निर्यात किया है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए प्रदेश के वक्ता अतिथियों,वर्ग संचालन समिति के सदस्यों सहित वर्ग में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर प्रशिक्षण वर्ग के संपन्न होने की घोषणा की।
     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी/जिला प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य,प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,राकेश त्रिपाठी,भाजपा प्रदेश मंत्री विधायक शंकर लोधी,अनुसूचित जाति जनजाति आयोग अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल,सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल,क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह,विधायक सुभाष त्रिपाठी,विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा का पाथेय कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
           तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सुभाष राय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम,नेहा खान, रमापति मौर्य,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,विमलेंद्र प्रताप सिंह,संतोष कुशवाहा, डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,विनय पाण्डेय,इंद्रेश निषाद,शिव पूजन राजभर,सुनील पासवान,रीतू बहल,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,अमरेंद्र पाल,उपमा पाण्डेय,बजरंगी पाठक,अरविंद सिंह डिंपू,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्र,रिंकल सिंह,अंजू पाण्डेय,आकाश वर्मा,चंदन गौड़,डाक्टर संतोष सिंह,डॉ ओ पी त्रिपाठी,विकास मोदनवाल,अरविंद उपाध्याय,अंजू पाण्डेय,सुनीता चौहान,अंकित मंडेला,राम प्रीत गौतम,अमित पाण्डेय,सत्य देव तिवारी,रमेश यादव,संजीव सिंह,अतुल मिश्र,जगन्नाथ गुप्त,अनुराग त्रिपाठी,अनन्त राम मिश्र,राम पल्टन मिश्र,सुधांशु त्रिपाठी,गया प्रसाद वर्मा,घिसियावन मौर्य,विजय नारायन शुक्ल,आनंद अग्रवाल,राजेश सिंह बबलू,डॉ हरीश वर्मा,आर एस गौतम,शशि भूषण तिवारी,अभिमन्यु अग्रहरि,दिवाकर ओझा,के डी मिश्र,आदित्य शुक्ल,दीपक तिवारी,उदित तिवारी,रणविजय सिंह,अमीचंद चौरसिया,गगन मिश्र,दुर्गा प्रसाद तिवारी,डॉ आनंद बहल,भरत शुक्ल,सागर सांगवानी,सीता राम सिंह,सुशील बारयानी,संजय तिवारी,नवनीत मद्धेशिया,संदीप श्रीवास्तव,डॉ योगेश उपाध्याय,राजेश सिंह,सोनू अग्रहरि, अनुज सोनकर, शिव कुमार द्विवेदी,प्रतीक उपाध्याय, प्रत्युष त्रिपाठी,शशांक शेखर सिंह,सुधाशु तिवारी,श्याम शुक्ल,सुरेश गुप्ता,अजय श्रीवास्तव,प्रदीप गुप्ता शंकर,अंकित जायसवाल,अविनाश सोनकर,विपिन पाण्डेय,श्याम मौर्य,अमन श्रीवास्तव शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने