जनपद में संचालित किये जा रहे हैं 296 उप स्वास्थ्य केन्द्र: सीएमओ

बहराइच 11 मई। कतिपय समाचार पत्र में ‘‘296 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर लटक रहे ताले’’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह द्वारा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र को आख्या उपलब्ध करायी गयी है। आपनी आख्या में सीएमओ ने कहा कि उक्त समाचार में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि दिसम्बर 2021 में ग्राम पंचायत स्तर पर 296 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में योजना बनी थी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में किराये पर भवन लेते हुए उप स्वास्थ्य केन्द्र के बोर्ड भी लगा दिए गये थे। लेकिन 06 माह बीतने के बाद भी अब तक इन स्वास्थ्य केन्द्रांे का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। ऐसे में सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर ताले लटके नजर आ रहे है। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में अब तक आवश्यक फर्नीचर के साथ ही चिकित्सीय उपकरण भी नही पहुचाए गये हैं, जो कि असत्य एवं भ्रामक है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि जनपद में 174 नवीन उपकेन्द्रों पर नवनियुक्त ए.एन.एम. कार्य कर रही हैं। इन सभी 174 नवीन उपकेन्द्रों पर सभी आवश्यक फर्नीचर/उपकरण क्रय कर उपलब्ध करा दिये गये हैं। जबकि शेष 122 उपकेन्द्रों को नई ए.एन.एम. के आने का इन्तजार न करते हुए नजदीक के सब सेन्टर की ए.एन.एम. की मदद से आवश्यक कार्य एवं टीकाकरण आदि का कार्य करवाया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि 296 उप केन्द्र जनपद बहराइच में किराये के भवन में स्थापित किए गये हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पत्र सं. 597 दिनांक 14 दिसम्बर 2021 द्वारा उप केन्द्र के संचालन हेतु 296 ए.एन.एम. के सापेक्ष चयनित 177 ए.एन.एम. की सूची भेजी गयी थी। सूची के आधार पर 03 चरणों में 174 ए.एन.एम. को प्रभार ग्रहण कराते हुए 31 मार्च 2022 के पूर्व तैनाती करा दी गयी। जबकि 03 ए.एन.एम. प्रभार ग्रहण हेतु नहीं आयी। शेष ए.एन.एम. की नियुक्ति शासन स्तर से शीघ्र ही करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।
                      

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने