*विशेष आर्बिटेशन लोक अदालत 29 मई को दीवानी न्यायालय परिसर में की गई आयोजित*

दिनांक 24 मई, 2022

बलरामपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र बहादुर निर्देश  ने अनुपालन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 29 मई, को आर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, बलरामपुर में किया जा रहा है। उन्होंने इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त नगरवासियों को सूचित करते हुये कहा है कि वादकारी अपने आर्बिटेशन के निष्पादन वादों को विशेष लोक अदालत मेें आपसी सुलह-समझौता, वार्ता के आधार पर निस्तारण करा सकते है।
                       उन्होंने कहा कि प्रभारी जिला जज महेन्द्र नाथ द्वारा आर्बिटेशन वादों से सम्बन्धित न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें उनके द्वारा सम्बन्धित वादकारियों पर नोटिस की तामीला विशेष रूप से कराये जाने का निर्देश दिया गया, जिससे 29 मई, 2022 को होने वाली विशेष आर्बिटेशन लोक अदालत में ज्यादा आर्बिटेशन वादों का निस्तारण हो सके।

हिन्दीसंवाद न्यूज़
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने