फरवरी, 2022 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा उपयोग आधारित सूचकांक के त्वरित अनुमान जारी

लखनऊ: 17 मई, 2022

 अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा आधार वर्ष 2011-12 पर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माहवार त्वरित अनुमान तैयार किये गये हैं। माहवार त्वरित अनुमान केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत  सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई रीति विधायन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न कारखानों एवं विभागों द्वारा उपलब्ध कराये गये ऑकड़ों का प्रयोग कर तैयार किये गये हैं। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माह फरवरी, 2022 के त्वरित अनुमान माह अप्रैल 2022 में तैयार कर लिये गये हैं।
यह जानकारी निदेशक, अर्थ एवं संख्या श्री विवेक ने दी। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2022 आधार वर्ष 2011-12 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आई.आई.पी.) का सामान्य सूचकांक का त्वरित अनुमान 128ण्51 रहा। खनन का सूचकांक 126ण्55, विनिर्माण का  सूचकांक 128ण्27 और  विद्युत क्षेत्र का सूचकांक 134ण्42 रहा है। उद्योगों के संदर्भ में विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों (एन.आई.सी. 2008 दो अंकीय स्तर के अनुसार) का सूचकांक रहा। उपयोेग आधारित वर्गीकरण में प्राथमिक वस्तुओं, पूंजीगत वस्तुओं, मध्यवर्ती वस्तुओं, आधारभूत संरचना/निर्माण वस्तुओं, उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं का सूचकांक विवरणी-प्प्प् में दर्शाया गया है। फरवरी, 2022 के सूचकांक  प्राथमिक वस्तुओं के लिए 119ण्79ए पूंजीगत वस्तुओं के लिए 203ण्90, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 149ण्63  और आधारभूत संरचना/निर्माण वस्तुओं के लिए 112ण्07 रहा है। उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं के लिए सूचकांक क्रमशः 67ण्90 और 146ण्12 रहा है।
निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के माह फरवरी, 2022 के त्वरित अनुमानों के साथ कारखानों से प्राप्त अद्युनान्त ऑकड़ों से जनवरी, 2022 के सूचकांक को प्रथम संशोधन के साथ अर्थात अनन्तिम सूचकांक प्रस्तुत किया गया है। फरवरी, 2022 के त्वरित अनुमान और जनवरी 2022 का प्रथम संशोधन क्रमशः 92ण्66  प्रतिशत और 96ण्83 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दरों पर संकलित किये गये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने