उतरौला(बलरामपुर) क्षेत्र में सिचाई हेतु लगे अधिकांश राजकीय नलकूप काफी अरसे से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।जिससे किसानों को निशुल्क सिचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
       तहसील क्षेत्र में लगे दर्जनों राजकीय नलकूप कहीं गूला दोष तो कहीं विद्युत दोष के चलते बंद पड़े हैं।जो साधन संपन्न किसान हैं वे अपने निजी पंपिंग सेटों से सिचाई कर लेते हैं इसके विपरीत जो साधन संपन्न नहीं हैं वह किराए पर दो सौ रूपये प्रतिघंटा के हिसाब‌ से अपने गन्ने की फसल का सिचाई करने‌ मे मशगूल दिखाई दे रहे हैं।जिसमें उन्हें अपना भला होता नहीं दिखाई दे रहा है।किसान मोतीलाल,राम अचल,वेद प्रकाश आदि बताते हैं कि गूला निर्माण न होने से अधिकतर किसान अपने खेतो की सिचाई नहीं कर पाते हैं।ऐसी स्थिति में ट्यूबेल के आसपास दो चार किसानों को ही सिचाई का लाभ मिल पाता है।
क्षेत्रीय किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बंद नलकूपों की मरम्मत व गूला निर्माण कराये जाने की मांग की है।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने