चौथे शनिवार को सिविल कोर्ट खोलने की व्यवस्था में हुआ संशोधन 

बहराइच 29 मार्च। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी अधीनस्थ न्यायालयों के कैलेंडर वर्ष 2022 की छुट्टियों की सूची के अनुसार, जिला न्यायाधीश को कैलेंडर वर्ष 2022 में किसी भी दो चौथे शनिवार को न्यायिक कार्य के लिए न्यायालय खोलने की व्यवस्था है। मा. उच्च न्यायालय द्वारा 19 मार्च 2022 को होली का अवकाश घोषित किये जाने के कारण प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच से परामर्श के उपरान्त न्यायालय में मई 2022 के चौथे शनिवार 28 मई 2022 को होली अवकाश के स्थान पर न्यायिक कार्य के लिए खुला रहेगा। इसके अलावा जुलाई 2022 के चौथे शनिवार 23 जुलाई 2022 एवं सितंबर 2022 के चौथे शनिवार 24 सितम्बर 2022 को कैलेंडर 2022 के अनुसार न्यायिक कार्य के लिए कोर्ट खुले रहेगें। यह आदेश ग्राम न्यायालय नानपारा और महसी पर भी लागू होगा। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने