पेश बजट वैभव शाली राष्ट्र को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा- डा०मिथिलेश त्रिपाठी
       गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अम्बेडकर नगर÷ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संसद में पेश बजट देश की दिशा और दशा को बदल कर विश्व पटल पर अग्रणी देश के रूप में भारत को स्थापित करेगा। आत्मनिर्भर भारत, किसान,नवजवान,महिला समृद्धि,गांव,गरीब,बालिका सशक्तिकरण,वोकल फार लोकल,विकास,सैन्य ताकत,वैभव शाली राष्ट्र को बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
          उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बुधवार को आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पूरे भारत में आयोजित प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल रैली की  प्रसारण को भाजपा विधायक/जलालपुर विधान सभा भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय एवम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलालपुर के मंगलम मैरिज हाल में सुनने के बाद कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की टीम द्वारा संसद में पेश बजट पर चर्चा करते हुए प्रधान मंत्री जी ने जो कहा है कि भारत की कृषि आधुनिक बने इसलिए आधुनिक टेक्नालॉजी,किसान रेल,किसान उड़ान की सुविधा,केमिकल मुक्त खेती सहित ढाई हजार किलोमीटर लंबा और 10 किलोमीटर चौड़ा किसान कोरिडोर बनाने की व्यवस्था किए जाने की व्यवस्था देश के विकास की नई गाथा लिखेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने देश के विकास और समृद्धि में सहायक सभी विषयों पर बजट में प्रावधान कर जन जन के दिलों में अपने स्थान को मजबूती दे दी है।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि  भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशन और जिला महामंत्री/वर्चुअल रैली के जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में सम्पन्न विधान सभा रैली में विधान सभा अकबरपुर में क्षेत्रीय मंत्री/जिला सह प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव,चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,विधान सभा प्रभारी बासुदेव मौर्य,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,गया प्रसाद वर्मा,विनय पांडेय,शिव पूजन राजभर,मनीष मिश्र,प्रवासी अखिलेश सिंह,रितु बहल,गौरव श्रीवास्तव,पंकज प्रजापति,सदा राम वर्मा,रवि सिंह चौहान,मनोज मौर्य,प्रहलाद वर्मा,रमेश यादव।
        विधान सभा कटेहरी की रैली में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,जिला उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह,संजय सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,कुलदीप अग्रहरि,विवेक पांडेय,आनन्द श्रीवास्तव।
      विधान सभा टांडा में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता,रफत एजाज़,विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह,श्याम बाबू गुप्ता,दीपक तिवारी,भंवर सिंह चौहान,भूपेश तिवारी।
        विधान सभा जलालपुर में विधान सभा प्रभारी गोकरण द्विवेदी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,जिला मंत्री पंकज वर्मा,विकास तिवारी,शाश्वत मिश्र,डॉ आर आर शुक्ल,मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्र,अनिल वर्मा,सुनील गुप्ता,हरि दर्शन राजभर,राजा राम मौर्य,रणविजय सिंह।
         विधान सभा आलापुर में विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,सुमन पांडेय,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश चौहान,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की उपमा पाण्डेय,राहुल पांडेय,डाक्टर पूनम राय,अभिषेक निषाद,महेंद्र प्रताप वर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह,भगवान पांडेय,आनन्द जायसवाल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने