*फैजाबाद न्यायालय परिसर में 2 दिन रहेगा अवकाश*

*परिसर को सेनेटाईज करने हेतु किया गया है बंद*                                  
फैजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार                                                माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय फैजाबाद के प्रकीर्ण आदेश संख्या 25/2022 दिनांक 18 जनवरी 2022 के अनुसार एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर, 7 कर्मचारी तथा एक पास्को प्रथम में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर के कोरोना पॉजिटिव  पाए जाने के फलस्वरूप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पत्र दिनांक 18 जनवरी 2022 के अनुपालन में 48 घंटे अर्थात दिनांक 19 जनवरी 2022 दिनांक 20 जनवरी 2022 के लिए न्यायालय परिसर को सैनिटाइजेशन हेतु बंद किया गया है।
     दिनांक 19 जनवरी 2022 व दिनांक 20 जनवरी 2022 को नियत दांडिक वादों में अग्रिम तिथि 27 जनवरी 2022 व 28 जनवरी 2022 नियत की गई है तथा सिविल वादों में 7 फरवरी 2022 व 8 फरवरी 2022 नियत की गई है।
     दिनांक 19 जनवरी 2022 व 20 जनवरी 2022 के महत्वपूर्ण न्यायिक कार्यों की सुनवाई अग्रिम कार्य दिवस अर्थात 21 जनवरी 2022 को की जाएगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने