भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक हुई


कार्यकर्ताओं को चुनाव फतह करने का गुर सिखाया

        गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। चुनाव की घंटी बजते ही भाजपा की चुनावी बैठकों का दौर शुरू हो गया है।संगठन के पदाधिकारी किसी न किसी मुद्दों पर लगातार बैठके कर अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान को फतह करने का गुर सिखा रहे हैं।शुक्रवार को संगठन के जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी/विधान सभा प्रभारी/मण्डल प्रभारी/मंडल अध्यक्ष/मोर्चा अध्यक्ष/ प्रवासी प्रमुखों की वर्चुअल बैठक कर संगठन के पेंच को चुस्त दुरुस्त करने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
          जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ चुनावी मैदान में उतर कर पार्टी के प्रत्याशियों को भारी जीत दिला कर संगठन के पक्ष में सकारात्मक परिणाम दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेता बिना चुनाव मैदान में उतरे ही आपके परिश्रम और पराक्रम को देख कर हार मान चुके हैं।विपक्षी दल का मानना है कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लेकर सम्पर्क कर रहे हैं। उससे विपक्षी दल भयभीत हैं कि चुनाव भाजपा के ही पक्ष में जायेगी।
             भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की योजना अनुसार बूथों पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक कर बूथ स्तर पर सम्पर्क अभियान प्रभावी रूप में किया जाए।जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में हम सबको मिलने वाला है।
            भाजपा जिलाध्यक्ष डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन के निर्देशन में सभी कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर चला कर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसका परिणाम संगठन को विधान सभा चुनाव में जनपद की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की जीत के रूप में मिलने वाला है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश और समाज की प्रगति के बारे में चिंतन करते हुए कार्य कर रही है।विपक्ष के पास न तो नीति है और न तो नीयत। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद की वजह से भाजपा प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश  में बनायेगी।डा० मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह सहित वर्चुअल बैठक में जुड़े सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
         वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,मनोज मिश्र,रफत एजाज़,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पांडेय,अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने