अम्बेडकर नगर÷ जनपद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की लाइन लगी हुई है।प्रदेश से लेकर जनपद तक प्रतिदिन किसी ना किसी दल के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।चुनावी मौसम में मजबूत दल में जाने की होड़ मच जाती है।शुक्रवार को दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश प्रियदर्शी से ग्रहण किया।
          विधान सभा क्षेत्र कटेहरी के अशरफपुर बरवा में बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर सचिव कुलदीप बर्मन के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी से पार्टी का झंडा थाम कर सदस्यता ग्रहण किया।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बीएसपी कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त कहा कि भाजपा में ही सभी समाज का हित सन्नहित है।भाजपा की अवधारणा है कि समाज के निचले स्तर के व्यक्ति की उत्थान के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। केन्द्र सरकार के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने गांव,गरीब और किसान की हितों को ध्यान में रखकर ही सभी प्रकार की योजनाओं को संचालित किया है।जिसका फायदा सभी वर्गों और जातियों के गरीब परिवारों को प्राप्त हो रहा है।
     भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बीएसपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा उनकी हर प्रकार के हितों और सम्मान को ध्यान में रखेगी।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा की नीतियों और भाजपा सरकार के कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य की प्रेरणा से अशरफपुर बरवा सेक्टर के बीएसपी कार्यकर्ता राजित राम को,संदीप वर्मा,नितेश वर्मा,मयंकेश्वर सिंह,आलोक सिंह,बब्बू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने