पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित कृत्रिम अंग एवं पुर्नवास केन्द्र निर्माण कार्य हेतु 16.40 लाख रूपये मंजूर


                              लखनऊ: 03 जनवरी, 2022

प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में डॉ0 शकुन्तला मि़़श्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र निर्माण कार्य हेतु 16.40 लाख रूपये अन्तिम किश्त के रूप में मंजूरी किये हैं। यह धनराशि व्यय की स्वीकृति सहित निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेशानुसार इस धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किये जाने का पूर्ण दायित्व निदेशक, दिव्यागंजन सशक्तीकरण विभाग एवं कार्यदायी संस्था का होगा। स्वीकृति धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंत प्राविधानों, समय-समय पर निर्गत शासनादेशों/आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टयों का समस्त दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग कुल सचिव, डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं कार्यदायी संस्था का होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने