.
                        आवश्यक सूचना
                          (रुट डायवर्जन)

            कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 11/12 /2021 को माननीय प्रधानमंत्री जी का जनपद बलरामपुर में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके संबंध में दिनांक 10/12/ 2021 की रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 11/12/ 2021 को रात्रि 10:00 बजे (यातायात सामान्य ) होने तक सभी प्रकार के बड़े/मालवाहन जनपद बलरामपुर में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके साथ ही निम्नानुसार यातायात डायवर्जन किया गया है:-

1. जिन बड़े/ माल वाहनों को अयोध्या से बहराइच जाना है वे वाहन अयोध्या रोड नवाबगंज कटी तिराहा से रगड़गंज, परसपुर, कर्नलगंज से जरवल रोड व कटरा बाजार से होकर जा सकेंगे। इसी तरह बहराइच से अयोध्या, गोरखपुर व बढ़नी जाने वाले सभी वाहन कटरा बाजार, कर्नलगंज परसपुर नवाबगंज से होकर जाएंगे।

2. लखनऊ मार्ग से जिन  मालवाहक वाहनों को बलरामपुर  जाना है उन वाहनों को उक्त समयावधि के लिए पोर्टरगंज में महिंद्रा शोरूम के सामने पार्किंग दी गई है।

3. नवाबगंज/वजीरगंज की ओर से बलरामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को उक्त समयावधि के लिए पराग डेरी के सामने पार्किंग दी गई है।

4. गोण्डा शहर से अगर कोई वाहन बलरामपुर की ओर जाता है तो उसे इटियाथोक बॉर्डर पर बलरामपुर चीनी मिल फार्म पर पार्किंग दी गई है।

5. धानेपुर की तरफ से उतरौला रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

               यातायात पुलिस
                     गोण्डा

UP Police Adgzone Gorakhpur Santosh Mishra IPS Dig Devipatan Gonda
गोंडा से राम कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने