रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तारः-

      पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 

अभियुक्त सुबोध शुक्ला व शुभम शुक्ला ने लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया था। जिसमें पर थाना को0 नगर द्वारा संज्ञान लेते हुए उक्त अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुबोध शुक्ला पुत्र विजय प्रताप शुक्ला नि0 पोर्टरगंज पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. शुभम शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला नि0 निहालपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-865/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-866/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 ऋषिकेशमणि त्रिपाठी मय टीम।
02. उ0नि0 अरूण कुमार मय टीम।

UP Police Santosh Mishra IPS Adgzone Gorakhpur Dig Devipatan Gonda
गोंडा से राम कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने