*अयोध्या।*


*भरतकुंड महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गई।*
21 सौ लोगो द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। आखरी दिन अन्तिम दिन योगिराज सम्मान सहित अन्य आठ विभूतियों को अलग-अलग सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। आज लखनऊ की जाह्नवी पांडेय दूरदर्शन आकाशवाणी की कलाकार ने अपनी प्रस्तुति दी। दंगल में आज दूसरे दिन स्थानीय पहलवानों का भी बोलबाला रहा। 


*अयोध्या।*

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के ललित कला (फाईन आर्ट्स) विभाग तथा अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26वें दीक्षान्त समारोह के उपलक्ष्य में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय रंगोली कार्यशाला, संास्कृतिक कला रंगोत्सव का रविवार को समापन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह, संकायाध्यक्ष कला एवं मानविकी प्रो0 अजय प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मनमोहक रंगोलियों का अवलोकन किया। 


*अयोध्या।*


साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर फिर नामित हुए डा. अभयकुमार सिंह। डा. पाण्डेय को वरिष्ठता के आधार पर पहले नामित किया गया था।समिति अध्यक्ष के निर्णय पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने लगाई मुहर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने