भाजपा की जन विश्वास यात्रा से राजनीति में आया भूचाल

जन विश्वास यात्रा में उमड़ा सैलाब

      गिरजा शंकर गुप्ता तरुण ब्यूरों
अंबेडकर नगर। भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा की जन विश्वास यात्रा के अवसर पर हवाई पट्टी अकबरपुर में हुई विशाल जनसभा में उमड़ी जन समूह ने अंबेडकर नगर की राजनीति में भूचाल ला दिया है। जनसभा में उमड़ी जन सैलाब की वजह भाजपा की सधी रणनीति और भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा देश और जनहित में किया गया कार्य माना जा रहा है। जिसके वजह से भाजपा के प्रति जन समूह में भाजपा की लोक प्रियता बढ़ी है।पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा जन विश्वास यात्रा निकाला जाना उसके चुनावी मूड में पूरी तरह से आना माना जा रहा है।
          अकबरपुर से रविवार को शुरू हुई जन विश्वास यात्रा एन टी पी सी के सुरक्षित स्थान पर प्रवास के बाद सोमवार को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष/यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक,प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य,क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी यात्रा की रथ में सवार होकर यात्रा लेकर आगे बढ़ कर विधान सभा कटेहरी के इल्तिफात गंज बाजार में पहुंचने पर भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी और पूर्वांचल के गांधी नाम से विख्यात जय राम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यात्रा आगे निकल कर अयोध्या जनपद में प्रवेश कर गई।
      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को गर्म जोशी से विधान सभा क्षेत्र कटेहरी के इल्तिफ़ात गंज बाजार में यात्रा का स्वागत करने में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,शिव नायक वर्मा,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल,डाक्टर संतोष कुमार सिंह,विनय पाण्डेय,किसान मोर्चा जिला महामंत्री अमित पाण्डेय,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप वर्मा,सचिन पटेल,मुकेश प्रजापति सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने