अम्बेडकर नगर ।देर शाम 5:30 बजे जन विश्वास यात्रा जमालपुर चौराहे पर पहुंची।
कार्यक्रम के संयोजक नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र तथा कार्यक्रम समन्वयक आनंद मिश्र के प्रयास से अनुशासित रही भीड़ ने फूल माला और आरती के साथ यात्रा का भावभीना स्वागत किया।इस दौरान मंच से देवेश मिश्र,कृष्णगोपाल कसौंधन,जितेंद्र गौड़ तथा अरविंद पांडेय ने संचालन का कार्य सम्भाला।
अंजू पांडेय और किरण पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं ने यात्रा की आरती उतारी। जन विश्वास यात्रा रथ पर आरूढ़ रहे अयोध्या सांसद लल्लू सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,विधायक संजू देवी कार्यकर्ताओं के उत्साह और भाव भीने स्वागत से मंत्रमुग्ध दिखे। अपने संबोधन में भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से सत्ता में पुनः लाने का आवाहन किया तथा पूर्व की सरकारों में हो रहे गुंडागर्दी लूट और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को पहुंचने वाले लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना,किसान सम्मान निधि समेत भाजपा सरकार के सभी कदम आम और गरीब जनता के कल्याण के लिए उठाए गए हैं।इस बार विपक्षियों को जनता करारा सबक सिखाएगी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार उपाध्याय, शिवराम मिश्रा,संदीप अग्रहरी,अमित गुप्ता,नीरज अग्रहरि,विकास निषाद,दिलीप यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मगुराडीला, रफीगंज, दुल्हूपुर में यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने