अंबेडकर नगर ÷ 19 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा विशाल जनसभा के बाद जनपद से शुरू होने वाले जन विश्वास यात्रा के तैयारी की समीक्षा करने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बी सत्या कुमार शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आ कर यात्रा के तैयारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता और यात्रा जिला संयोजक रफत एजाज़ के संचालन में सम्पन्न जिला यात्रा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बी सत्या कुमार ने कहा कि राष्ट्रवादी भाजपा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और जनता के खुशहाली के साथ साथ समाज के अन्तिम व्यक्ति को समृद्धिशाली बनाने के लिए समर्पित होकर देश और समाज हित में कार्य कर रही है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन के आधार पर गरीब,शोषित,युवा,किसान और महिलाओं के समृद्धि की चिंता करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार जनहित की सभी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी वर्ग और जातियों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।प्रदेश में भाजपा ही भ्रष्ट्राचार और गुंडा मुक्त शासन दे सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अंबेडकर नगर जनपद से प्रारम्भ हो रहे जन विश्वास यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी द्वारा विशाल जन सभा कर झंडी दिखाकर रवाना किया जाना जनपद के लिए गर्व और सम्मान की बात है।उन्होने कहा कि भाजपा ने जनपद के सभी लोगों की सदैव चिंता किया है।जिसका प्रमाण यहां से शुरू हो रहा जन विश्वास यात्रा है। उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर को अकबरपुर हवाई पट्टी पर विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा की जिला संयोजक रफत एजाज़ ने बताया कि यात्रा का हवाई पट्टी अकबरपुर से 19 दिसम्बर को शुरू हो कर पटेल तिराहा,शहजादपुर चौक, जमालपुर जलालपुर, मंगुराडिला तिराहा,रफीगंज, दुल्हुपुर, न्योरी,रामनगर,बसखारी,चिंतौरा चौराहा, टांडा रोडवेज होते हुए एन टी पी सी में रात्रि विश्राम करेगी।20 दिसम्बर को पुनः यात्रा आगे बढ़ कर इल्तिफात गंज में सभा के बाद अयोध्या जनपद के लिए रवाना हो जायेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रा के सम्बंध में हुई बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,मीरा पांडेय,ओम प्रकाश तिवारी,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,कपिल देव तिवारी,हिमांशु गुप्ता,श्याम नाथ शुक्ल,अभिषेक त्रिपाठी,अरविंद सिंह डिंपू,मनीष मिश्र,अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने