जनपद की कई सड़कों का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की

         गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर। जनपद की   विधानसभा कटेहरी में रामदेव जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछली सरकारो में हुए जातिवाद, वंशवाद और नौकरियों के बंदरबाँट को खत्म कर युवओं को सशक्त, स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। ऐसी सोच ईमानदार, काम दमदार वाली भाजपा सरकार को आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव में दोबारा जनता भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनायेगी और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने के लिए आवाहन किया। 

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं एवं कार्यों को जनता के बीच में जाकर बताने का कार्य करें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कटेहरी बाजार से बाईपास बनवाने के लिए कहा है तथा करोड़ों रुपए खर्च कर गोसाईगंज से भीटी मार्ग का चौड़ीकरण और मिझौडा से महरुआ तक के मार्गो का चौड़ीकरण करने की सौगात मुख्यमंत्री ने दी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार 300 से ऊपर की सीटें जीतकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने