*667 लाख रुपये से निर्मित आई टी आई सोहावल के नवनिर्मित भवन का विधायक शोभा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण*

 *सोहावल/अयोध्या*

स्थानीय बरसेंडी गांव में विगत 15 वर्षों से निर्माणाधीन आई.टी.आई सोहावल के बहुप्रतीक्षित भवन का लोकार्पण विभागीय लोगों की मौजूदगी में विधायक शोभा सिंह चौहान ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ विधायक प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार के मुखिया लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है कि प्रदेश में विकास कार्य पारदर्शी ढंग से हो रहे हैं। सरकारी नौकरियां मेधावी नवयुवकों को बिना किसी घूस के मिल रही हैं।  जिससे आम-जनमानस पूर्ण रूप से खुश हैं। 
इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र व प्रतिनिध डॉ अमित सिंह चौहान, प्रधानाचार्य के.के लाल व उत्तरप्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर सुमित कुमार मौजूद रहें। ज्ञातव्य हो कि इस आईटीआई का निर्माण एक।दशक पूर्व बसपा शासनकाल में लैपेड विभाग द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन उक्त विभाग के कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार के चलते निर्माण कार्य चींटी की चाल चल रहा था। उक्त मामले की जानकारी जब स्थानीय  विधायक शोभा सिंह चौहान को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत सन 2018 में मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने उक्त मामले में तुरंत हस्ताक्षेप करते हुऐ निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी थी। तथा मामले की विधवत जाँच के आदेश दिये थे। जिसमें लैक्पेड कंपनी दोषी पाई गई। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ द्वारा रिकवरी का आदेश दिया गया। ज्ञात हो कि लैक्पेड कंपनी को निर्माण कार्य हेतु 667 लाख रुपये आवंटित किये गये थे। जिसमें से 486 लाख का निर्माण कार्य उसके द्वारा कराया भी जा चुका  था। मुख्यमंत्री के हस्ताक्षेप के बाद भवन निर्माण का टेंडर पुनः 2019 में उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद को दिया गया। जिसके द्वारा निर्माण कार्य पूरा हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने की तथा संचालन नंद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान, बलराम पाठक ग्राम प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह 'फ़ौजी', अनुज मिश्र, गिरिजेश त्रिपाठी 'बब्बू', कप्तान तिवारी,  राजेन्द्र गोस्वामी, सुनील सिंह, कुँवर बहादुर सिंह, बीर बहादुर सिंह,कालीप्रसाद विश्वकर्मा, रमेश सिंह, रमाकांत तिवारी, रामलल्ला सिंह, श्रवण, पूर्व प्रधान राजेश तिवारी, कश्यप कांत मिश्रा सहित सैकङो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने