गोंडा। गौरा विधान सभा में भाजपा का किला ढहता नजर आ रहा है। रोजाना नए नए बदलाव हो रहे हैं। अपने करीबी दो पूर्व ब्लॉक प्रमुखों को भाजपा से सपा में जॉइन कराने के बाद रविवार को  सपा सरकार में मंत्री रहे कुंवर आनंद सिंह उर्फ राजा साहब ने गौरा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के खिलाफ विद्रोह के संकेत दिए। मसकनवां बाजार स्थित अपने फार्म हाउस पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रभात के खिलाफ खुद चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस विषय पर वह भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया से बात करेंगे।

गोण्डा लोकसभा से कई बार सांसद एवं अखिलेश सरकार में कृषि मंत्री रहे कुंवर आनन्द सिंह उर्फ राजा साहब  राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले श्री सिंह ने गौरा विधान सभा क्षेत्र के विकास खण्ड छपिया में स्थित अपने फार्म हाउस पर मिलन मैरिज हाल में  रविवार को एक बैठक बुलाई जिसमे बभनजोत विकास खण्ड के कई प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जिसमे मुस्लिम समुदाय के संख्या अधिक थी तो वही विकास खण्ड छपिया के तमाम प्रधान सहित भाजपा विधायक से नाराज लोगों की भी उपस्थिति से गदगद पूर्व मंत्री ने कहा, भाजपा विधायक के खिलाफ लोगों की बहुत नाराजगी है। वहां मौजूद लोगों ने पूर्व मंत्री को ही लड़ने का दबाव बनाया तो उन्होने लड़ने की हामी भी भर दी।

कुंवर आनन्द सिंह उर्फ राजा साहब मनकापुर कोट ने  2012 में नवगठित गौरा विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ जीत हासिल की थी और अखिलेश सरकार में कृषि मंत्री बने, लेकिन उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का गोण्डा लोकसभा से 2014 में सपा से टिकट कटने पर राजा भईया ने भाजपा का दामन थामने के चलते कुंवर आनन्द सिंह उर्फ राजा साहब मनकापुर कोट को मंत्री पद से इस्तीफा देना पडा था, लेकिन उसके उपरांत भी वह भाजपा की सदस्यता नहीं ज्वाइन की। न ही भाजपा प्रत्याशी अपने पुत्र की लोकसभा चुनाव में मदद की चुनाव के समय जिले को छोड़ कही अनयंत्र चले गए। 2017 की विधान सभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन सांसद पुत्र के आगे उनकी एक न चली वह चुनाव नहीं लड़ सके। अब एक बार भी 75 साल के राजा साहब चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने