सपा के समाजवाद की तरह उनकी लाल टोपी भी नकली - डाॅ0 निर्मल

लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2021

लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2021 - उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष और प्रख्यात अंबेडकरवादी डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि सपा के समाजवाद की तरह उनके टोपी का रंग भी नकली है। डाॅ0 निर्मल ने कहा कि भारतीय राजनीति में चीन से आयातित लाल झंडे, लाल सेना और लाल टोपी को न केवल दुनिया बल्कि भारत से भी खारिज कर दिया गया है। भारत में ललका झंडा, मोटका डंडा और लाल सलाम के लोगों ने देश में जबरदस्त हिंसा, अराजकता और नक्सलवाद पैदा किया है।  उन्होंने कहा कि सपा का समाजवाद भी फर्जी है। समाजवाद में परिवारवाद, जातिवाद और गुंडागर्दी का कोई रंग नहीं होता। कम्युनिस्टों की तरह सपा का नकली समाजवाद भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने