प्रदेश में 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अग्नि शमन की व्यवस्था हेतु
73.20 लाख रूपये जारी

लखनऊः दिनांकः 09 दिसम्बर, 2021



            उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद ललितपुर के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जनपद गाजियाबाद के एक स्वास्थ्य केन्द्र में अग्निशमन व्यवस्था हेतु कुल 73.20 लाख रूपये की धनराशि निर्गत कर दी है। इस सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद ललितपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बार, बिरधा, मडवारा, महरौली एवं तालबेहट में अग्निशमन व्यवस्था हेतु 12.20-12.20 लाख रूपये कुल 61 लाख रूपये निर्गत किया गया है। इसी प्रकार जनपद गाजियाबाद में सा0 स्वास्थ्य केन्द्र लोनी हेतु 12.20 लाख रूपये की अवमुक्त किया गया है।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने