लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा

लखनऊ,
बड़े ही धूमधाम से लोग आज छठ पूजा कर रहें है । शहर के हर कोने में छठ की खुशियां दिखाई पड़ रही है । कोरोना महामारी के पश्चात पहली बार लोग छठ पूजा उत्साह के साथ मना रहे है ।

राज्य सरकार द्वारा छठ पर्व पर छुट्टी घोषित करने और प्रशासन के सहयोग से लोगो मे छठ पर्व मनाने में  सहूलियत हुई है ।

यह तसवीरें लखनऊ में छठ पर्व की है ।

छठ पूजा से संबंधित कुछ नई जानकारी सिर्फ आपके लिए -

जय छठि मईया जय सूर्य देव .
#आज_छठव्रत_की_प्रासंगिता- दुनिया का इकलौता ऐसा पावन पर्व जिसकी महत्ता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज यह पर्व हिंदुस्तान, मलेशिया के अलावे लंदन , सिंगापुर, अमेरिका आदि देशो में भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा  है।
👉ये छठ पूजा जरुरी है, धर्म के लिए नहीं, अपितु
हम-आप सभी के लिए जो अपनी जड़ों से कट रहे हैं।अपनी परंपरा, सभ्यता,संस्कृति, परिवार से दूर होते जा रहे है। यह छठ जरुरी है।
उन बेटों के लिए जिनके घर आने का ये बहाना है।
👉यह छठ जरुरी है, उस माँ के लिए जिन्हें अपनी संतान को देखे
महीनों हो जाते हैं,उस परिवार के लिये जो आज टुकड़ो में बंट गया है।
👉यह छठ जरुरी है उस आजकल की नई बहु/पतोहू के लिए
जिन्हें नहीं पता कि दो कमरों से बड़ा भी घर होता है।
👉यह छठ जरुरी है उनके लिए जिन्होंने तालाबों,  नदियों और झीलों को
सिर्फ किताबों में ही देखा है।
👉यह छठ जरुरी है,उस परंपरा को ज़िंदा रखने के लिए
जो मनुष्य की समानता की वकालत करता है।
👉यह छठ जरुरी है, जो बताता है कि बिना पुरोहित/ब्राह्मण भी पूजा हो सकती है।
👉यह छठ जरुरी है जो सिर्फ उगते सूरज को ही नहीं
डूबते सूरज को भी प्रणाम करना सिखाता है।
👉यह छठ जरुरी है, कोईत, नींबू, सिंघाड़ा, सुथनी अमरस आदि
फलों को जिन्दा रखने के लिए।
👉यह छठ जरुरी है, सूप और दउरा को बनाने वालों के लिए,यह बताने के लिए कि इस समाज में उनका भी महत्व है।
👉यह छठ जरुरी है, उन दंभी पुरुषों के लिए जो नारी को कमज़ोर समझते हैं।
👉यह छठ जरुरी है, भारतीयों के योगदानऔर हिन्दुओ के सम्मान  के लिए।
👉यह छठ जरुरी है, सांस्कृतिक विरासत और आस्था को
बनाये रखने के  लिए।
👉यह छठ जरुरी है, परिवार तथा  समाज में 
एकता एवं एकरूपता के लिए।
अन्त में आपको को इस पावन पवित्र महापर्व  छठ पूजा के बारे मे ध्यान से पढने के लिए हार्दिक साधुवाद 🙏

       हिन्दीसंवाद न्यूज़ से जुड़े सभी अग्रजों अनुजों को त्योहारों के इस पुष्प गुच्छ की अनंत शुभकामनाएँ.
हिन्दीसंवाद न्यूज़

हिन्दीसंवाद के लिए लखनऊ ब्यूरो चीफ श्री अखिलेश मिश्रा की रिपोर्ट ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने