औरैया // कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने की कोशिश की विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होने के बाद ही पुलिस उनके घर से हटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने सुबह ही सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते उनके ही घर में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है उन्होंने घर में खुद को नजरबंद करने पर आपत्ति जाहिर करते हुए विरोध जताया उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम ही पुलिस उनके घर पहुंच गई थी शनिवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे उनके घर से पुलिस हटाई गयी इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास राय के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध और पुतला फूंके सकते है इसलिए उन्हें घर पर ही नजरबंद कर किया गया था कार्यक्रम संपन्न होने तक पुलिस बल तैनात रहा इसके बाद उनकी नजरबन्दी खत्म कर दी गयी। 

ब्यूरो रिपोर्ट - जे एस यादव 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने