सोमवार को माता अन्नपूर्णा बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की अगवानी करेंगे। सुबह से ही मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजन शुरू हो जाएगा। दिल्ली से आई माता की प्रतिमा के सोमवार को नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। कनाडा से देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा 108 साल बाद बनारस लौटी है।
जगह-जगह पुष्प वर्षा, डमरू दल, घंटा घड़ियाल बजाकर माता की रास्ते भर आरती उतारी जाएगी। मां अन्नपूर्णा की पुनर्स्थापना यात्रा रविवार रात जौनपुर पहुंची। यहां मां का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले शनिवार देर रात यात्रा अयोध्या पहुंची। रविवार सुबह चार बजे श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दरबार में मां अन्नपूर्णा को विराजित कर पूजा-अर्चना की गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने