उतरौला (बलरामपुर) गांव सभा सत्तर,धान खरीद केंद्र दो बनाए गए हैं। उतरौला से गुमडी पुल के बीच सोलह किमी की दूरी के बीच एक भी सरकारी धान क्रय केंद्र अधिकारियों ने नहीं खोला। मजबूरन किसान अपने धान को बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर हैं।
प्रशासन ने विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में सरकारी धान क्रय केंद्र के लिए दो केंद्र खोला है। 
यूपीएसएस ने साधन सहकारी समिति लि खरदौरी वह भारतीय खाघ निगम ने साधन सहकारी समिति लि धौरी नगर में क्रय केंद्र खोला है। वहीं उतरौला गोण्डा मार्ग पर सोलह किमी दूर के बीच एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। इस मुख्य मार्ग पर महदेइया बाजार, चमरूपुर बाजार, शुक्लागंज, शाहपुर इटई बाजार के साथ कई ग्रामीण बाजार पड़ते है। इस बाजारों में किसानों का आना जाना होने के साथ खरीद बिक्री भारी मात्रा में की जाती है। उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मार्ग पर एक भी क्रय केंद्र नही खोला गया। सरकारी धान क्रय केंद्र खरदौरी व धौरी नगर बीसो किमी दूर होने से किसानों को अपनी उपज ले जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें काफी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। 
इस विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में सत्तर गांव सभा बड़ा भू भाग होने से सरकारी धान क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को  सरकारी धान क्रय केंद्र से मोह भंग हो गया है।  इसलिए किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को विवश हैं।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने