*स्वर्णपदक जीत कर बहराइच के भारत पाठक ने किया जिले का नाम रोशन*

बहराइच। बिशेश्वरगंज अंतर्गत सूर्य प्रकाश पाण्डेय ताइक्वांडो प्रशिक्षक  के नेतृत्व में  उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के द्वारा आयोजित 29 से 31 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुरसहा निवासी भारत पाठक पुत्र अमित पाठक ने स्वर्ण पदक ( गोल्ड मेडल ) जीत कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ला व प्रधान सेमरौना आज्ञाराम तिवारी ने घर पहुँच कर भारत के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व उपहार स्वरूप लेखनी भेंट की।
 मण्डल अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा भारत की जीत से जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। भारत पाठक अतुल्य भारत का नवीन भारत है उन्होंने कहा विदेशी मूल द्वारा शुरू किए गए इस ताइक्वांडो खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर उन्ही पर प्रहार कर भारत को भारत का परचम लहराने हेतु अग्रिम बधाई व शुभकामना। उन्होंने ताइक्वांडो प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पाण्डेय के प्रशिक्षण की सराहना की। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के महासचिव सीके शर्मा वा ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी सुभाष मौर्या ने प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडे के हौसले की सराहना की एवं भारत के जीत पर शुभकामना दी। कोच सूर्या ने पुनःदुगने से चढ़ाई करने की सलाह दी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने